नई दिल्ली. आमतौर पर दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर दुल्हन को लेने ससुराल पहुंचता है लेकिन बिहार के गया में दुल्हन बैंड बाजों के साथ घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे के घर पहुंची. फिर दूल्हा घोड़ी पर सवार अपनी दुल्हन के पीछे कार में बैठकर शादी के मंडप में पहुंचा. इस अनोखी बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दूल्हे को लाने के लिए दुल्हनिया को घोड़े पर निकलते हुए देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. दुल्हन अनुष्का गुहा पेशे से एक एयर लाइंस में सीनियर एयर होस्टेस हैं और दूल्हा कोलकाता में बड़ा बिजनेसमैन. शादी के सभी विधि-विधान सिजुआर स्टेट की धर्मशाला में हुए.
https://खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 2 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मौत, 5 गंभीर
गया के चांद चौरा इलाके की रहने वाली दुल्हन अनुष्का ने बताया कि वो समाज में यह संदेश देना चाहती हैं कि लड़कियां अपने परिवार पर बोझ नहीं होती हैं. जब बेटे शादी अपने अनुसार कर सकते हैं तो बेटियां क्यों नहीं कर सकती हैं. वहीं दूल्हे जिपोकज ने बताया कि बेटे और बेटियों के अंतर को खत्म करने के उद्देश्य से हमने ऐसा किया. वहीं बेटी की बारात पर मां सुष्मिता बोस का कहना है कि बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं है. समाज में जितना बेटों का अधिकार है, उतना ही अधिकार बेटियों का भी है. शादी से पहली ही उनकी बेटी ने घोड़ी पर अपनी बारात निकालने की प्लानिंग कर ली थी हमने सिर्फ इसमें अपनी रजामंदी दी है.
https://BMW iX Electric SUV भारत में लॉन्च, एक बार चार्जिंग पर चलेगी 425Km









