आज मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पावन एकादशी तिथि है. आज मोक्षदा एकादशी का उपवास किया जाएगा. जानिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित आपकी राशि का फलादेश..
ॐ सूर्याय नमः 14 दिसम्बर मंगलवार
मार्गशीर्ष-अगहन शुक्ल पक्ष मोक्षदा एकादशी
मेष : गणेश जी कहते हैं कि दिन उत्तम रहने वाला है. आर्थिक नजरिए से दिन बढ़िया रहेगा. आय में बढ़ोतरी होगी. बिजनेस में कुछ नया ट्राई करने से बचना चाहिए. मनचाही तरक्की न होने की वजह से नाराजगी रह सकती है. परिवार में सुखद स्थितियां निर्मित होंगी.
वृषभ : गणेश जी कहते हैं कि आपको दूसरों की मदद करने से फ़ायदा होगा. यदि कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कर लें. परिवार के लोगों का तालमेल आपको आगे बढ़ने का हौसला देगा. आमदनी में बढ़ोतरी होगी. राजकीय मामले सुलझेंगे.
https://बूस्टर डोज और बच्चों के टीकाकरण के लिए सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र
मिथुन : गणेश जी कहते हैं कि दिन मिला-जुला रहेगा. कार्यक्षेत्र में आज आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं. महिला वर्ग सेआज आपको लाभ होगा. कारोबारी विस्तार का मन बनेगा. अनुभवी लोगों की मदद से मुश्किल राह आसान होगी.
कर्क : गणेश जी कहते हैं कि आप घरवालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. अपने आपको किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें. उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे. रुपए-पैसे के लेन-देन के लिए समय बहुत अच्छा है, फायदा होगा.
सिंह : गणेश जी कहते हैं कि दिन आपके लिए काफी अच्छा गुजरनें वाला है. आपकी एकाग्रता चरम पर होगी. धनलाभ के अवसर मिलेंगे. व्यवसायी अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लोन ले सकते हैं.रोजी-रोजगार की दिशा में प्रगति होगी.
कन्या : गणेश जी कहते हैं कि दिन अच्छा नजर आ रहा है. अगर आप जरूरतमंद की मदद करते हैं तो आपके प्रगति के रास्ते खुलेगें. हर काम को बढ़िया तरीके से अंजाम तक पहुंचाएंगे. कारोबारी लोगों को किसी डील के लिये शहर से बाहर जाना पड़ सकता है.
तुला : गणेश जी कहते हैं कि मंगलवार के दिन अपने दायरे को बढ़ाने पर जोर देना चाहिए. यह आपके लिए लाभदायकहोगा. इस समय निवेश संबंधी कार्यों में अपना ध्यान केंद्रित रखें. कामों में आप शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे जो नुकसानदायक होगा.
https://आतंकियों ने पुलिस बस पर की फायरिंग, दो पुलिसकर्मी शहीद, 12 घायल
वृश्चिक : गणेश जी कहते हैं कि दिन आपके लिए बेहतरीन रह सकता है. काम को लेकर आपका कॉन्फिडेन्स बहुत शानदार रहेगा. यह वह समय है जब आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ प्राप्त हो रहा है. परिवार में संपत्ति की बढ़ोतरी होगी. नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं.
धनु : गणेश जी कहते हैं कि दिन आगे बढ़ने के लिए बेस्ट है. आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है. नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे. प्रॉपर्टी संबंधीं मामले सुलझेंगे. विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकता है.
मकर : गणेश जी कहते हैं कि दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा. व्यापार में आज आपको आय के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे. अतिरिक्त आय की भी परिस्थितियां बनेंगी. कार्यक्षेत्र में आपको बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा.
कुंभ : गणेश जी कहते हैं कि दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा. लाभ के कई अवसर सामने आ सकते हैं. फाइनेंस संबंधी कारोबार करने वाले लोगों को मुनाफा होगा. आजीविका के साधनों में परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा. नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी.
मीन : गणेश जी कहते हैं कि दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. सामाजिक दायरा बढ़ाने का प्रयास करेंगे. बिजनेस में फाइनेंस संबंधी काम को अधिक महत्व दें. अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है. भाग दौड़कर किसी भी क्षेत्र में काम निकलवा लेंगे.
https://SA के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित, इस खिलाड़ी को टीम में मिली जगह











