আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : शिव कृपा से शुभ होगा सोमवार, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Published on: December 13, 2021
---Advertisement---

आज मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. आज कारोबार में वृद्धि के योग हैं. सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी, परन्तु दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. दुष्टों की दुष्टता के समन के लिए शिवलिंग पर सुगंधित तेल अर्पित करें एवं भगवान शिव की आरती करें. जानिए सभी जानिए सभी 12 राशियों के लिए क्या कहती हैं ग्रह की चाल..

ॐ सूर्याय नमः 13 दिसंबर सोमवार

मार्गशीर्ष अगहन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि

मेष : मेष राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन कामकाज के लिए बेहतर है. किसी नए मित्र की सहायता से आपको अपनी योजनाओं में आशातीत सफलता अवश्य प्राप्त होगी. सोमवार को आर्थिक स्थिती अच्छी बनी रहेगी. लेकिन अचानक खर्च भी बढ़ने वाले है. सोमवार के दिन आपका भाग्य खोलने वाला है.

वृषभ : अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे. दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है. कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा. धन का संचय भी कर सकते हैं. आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी.

https://सरपंच की पीट-पीट कर हत्या, गुस्साए लोगों ने शव रखकर किया चक्काजाम

मिथुन : सोमवार के दिन चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे. छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. नौकरी में किसी की सहायता से कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा, मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी.

कर्क : आप अपनी बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे. वाणी में मधुरता होगी जिसके कारण अपने मित्रों, रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता बनेगी. सोमवार को आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा.

सिंह : सिंह राशि के जातकों का सोमवार के दिन भाग्य अच्छा रहेगा. आपका अपने मित्र एवं परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. इस समय में आपके लिए किसी नई व्यापारिक योजना पर कार्य करने के लिए अच्छा समय है. कामकाज के लिहाज से यह दिन बेहतरीन रहेगा.

कन्या : कामकाज में अच्छी सफलता दिलाने वाला है, आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी. आप अपनी चालाकी के साथ काम को अंजाम देंगे. लाभ एवं सफलता का सुख हासिल होगा.

तुला : आपका व्यवहार बड़ा ही सौम्य रहने वाला है, व्यवहार में परिवर्तन दूसरों के लिए चर्चा का विषय बनेगा. अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें. आप कामकाज में मन लगाकर काम करेंगे तथा किसी अपने की सहायता से ही आपको अच्छा धन लाभ होगा.

https://7 लाख की लागत से बनेगा दानवीर भामाशाह भवन, साहू समाज ने जताया संसदीय सचिव का आभार

वृश्चिक : सोमवार को आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे. भाग्य का साथ मिलने वाला है. परिवार और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे, उनका अच्छा साथ प्राप्त होगा. यह दिन स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है.

धनु : सोमवार के दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में अच्छा दिन व्यतीत होगा. घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. आपके मन में अपने गुरुजनों एवं बड़े बुजुर्गों के लिए आपके मन में आदर-सत्कार की भावना में वृद्धि होगी.

मकर : मकर राशि वालों के अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे. नई मित्रता आपके उज्जवल भविष्य में सहायक होगी. भाग्य का साथ अच्छा मिलेगा. आपकी जिद परिवार को परेशान करेगी.

कुंभ : कुंभ राशि वालों का बेवजह किसी से मन-मुटाव होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाएं तो आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा. शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी, नौकरी हो या व्यवसाय अच्छी सफलता मिलेगी. आप अच्छे कार्य की ओर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे.

मीन : दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे. दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा. मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे.

https://नेताम के बोल- SP ‌विधायक का नौकर और पुलिस रखैल, इन्हें जूतों की माला पहनाई जाएगी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now