আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सरपंच की पीट-पीट कर हत्या, गुस्साए लोगों ने शव रखकर किया चक्काजाम

Published on: December 12, 2021
---Advertisement---

जांजगीर-चांपा. मालखरौदा क्षेत्र के भुतहा गांव के सरपंच की रविवार को पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. गुस्साए सरपंच संघ और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख चक्काजाम कर दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दबंगों ने गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा किया है. उस पर फसल भी लगा दी है. इसकी शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग ने नोटिस जारी किया था. साथ ही फसल कटवा कर शासन के सुपुर्द करने की जिम्मेदारी सरपंच द्वारिका प्रसाद चंद्रा (50) को सौंपी थी. यह कार्रवाई सोमवार को की जानी थी. इससे पहले ही 10-15 लोग फसल काटने के लिए पहुंच गए.

https://7 लाख की लागत से बनेगा दानवीर भामाशाह भवन, साहू समाज ने जताया संसदीय सचिव का आभार

जानकारी सरपंच को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर आपत्ति जताई. सूचना डायल-112 को दी. टीम पहुंची लेकिन तनाव की स्थिति देख लौट गई. पुलिस के जाने के बाद 10-15 लोगों ने सरपंच पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए मालखरौदा अस्पताल ले गए, पर वहां से बिलासपुर रेफर कर दिया गया. रास्ते में सरपंच की मौत हो गई. सरपंच की मौत की खबर सुनते ही ग्रामीण सहित सरपंच संघ भड़क गया. वे सरपंच के शव को वहीं थाने के पास भाठा चौक पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं. तहसीलदार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ ग्रामीण नारेबाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

https://नेताम के बोल- SP ‌विधायक का नौकर और पुलिस रखैल, इन्हें जूतों की माला पहनाई जाएगी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now