আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

किसान आंदोलन स्थगित, 15 जनवरी को समीक्षा बैठक करेगा SKM

Published on: December 9, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिल्ली के बॉर्डरों पर चल रहा किसान आंदोलन स्थगित कर दिया गया है. इसकी एसकेएम की ओर से औपचारिक घोषणा कर दी गई है. गुरुवार को आधिकारिक पत्र मिलने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई. गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि 11 दिसंबर को किसानों की वापसी हो जाएगी और 11 को ही विजय दिवस मनाया जाएगा. बाद 13 दिसंबर को किसान श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने जाएंगे.15 जनवरी को दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा की समीक्षा बैठक होगी. उन्होने कहा कि हर माह समीक्षा होगी. यदि सरकार अपने वादे से मुकरी तो फिर आंदोलन शुरू करेंगे.

https://RRR का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक्शन देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

चढ़ूनी ने ऐलान किया कि अब किसी भी पार्टी या उद्योग का बहिष्कार नहीं किया जाएगा. किसान आंदोलन में बंद पड़े टोल भी खोल दिए जाएंगे. आंदोलन स्थगित करने के फैसले के बाद किसान नेता राकेश टिकैट ने कहा कि मोर्चा था है और रहेगा. उन्होंने कहा कि संयुक्त मोर्चा इकट्ठा यहां से जा रहा है और 11 दिसंबर से बॉर्डर खाली होना शुरू हो जाएगा. आज से धरनास्थल को खाली करने के लिए पैकिंग शुरू कर दी है. उन्होंने कहा जो हमारे किसान और जवान शहीद हुए हैं हम उनके साथ हैं और 11 तारीख को हम इस विजय के साथ अपने गांवों को लौटेंगे.

https://Honda Activa 125 Premium Edition लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now