नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर मोस्ट अवेटेड मूवी RRR का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अभिनेता अजय देवगन भी अहम रोल में दिखाई देंगे. ये फिल्म 7 जनवरी, 2022 को रिलीज हो रही है. फिल्म के ट्रेलर देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि फिल्म में धमाकेदार एक्शन और ड्रामा दिखाई देने वाला है. राम चरण और जूनियर एनटीआर के डायलॉग बेहद धांसू हैं. फिल्म में शानदार वीएफएक्स और एक्शन सीन ने फिल्म को लेकर दर्शकों में और उत्सुकता बढ़ा दी है.
https://Honda Activa 125 Premium Edition लॉन्च, जानिए कीमत
फिल्म में कई ऐसे एक्शन सीन हैं जो आपको दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर देंगे. ट्रेलर में आलिया भट्ट का लुक पूरी तरह दक्षिण भारतीय ट्रेडिशन से प्रेरित हैं और वो बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. एक्शन प्रेमियों के लिए ये फिल्म मसाले से भरी हैं लेकिन आलिया भट्ट के फैंस थोड़ा निराश हो सकते हैं क्योंकि ट्रेलर में उन्हें खास तवज्जों नहीं दी गई हैं. बता दें कि एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ दो भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी है जो इमेजनरी स्टोरी है. फिल्म में ये दोनों क्रांतिकारी ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ते दिखाई देंगे.
https://नर्स ने प्रेमी को वीडियो कॉल कर सैनिटाइजर पीया, फिर फांसी के फंदे से झूल गई










