नई दिल्ली. भारत ने न्यूजीलैंड को मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट में 372 रन से हरा दिया है. यह भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत है. इसी के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को भी 1-0 से जीत लिया. कानपुर टेस्ट ड्रॉ रहा था. भारत की यह घरेलू जमीन पर लगतारा 14वीं सीरीज जीत है. टॉस जीतकर भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाए. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 62 रन पर ढेर हो गई. बाद दूसरी पारी भारत ने 276 रन बनाकर डिक्लेयर कर दी.540 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम चौथे दिन 167 रन पर सिमट गई. चौथे दिन कीवी टीम ने 5 विकेट पर 140 रन से आगे खेलना शुरू किया और 27 रन जोड़कर ऑलआउट हो गई.
https://‘अनुपमा’ ने ‘चका चक’ सॉन्ग पर किया डांस, वीडियो वायरल
हेनरी निकोल्स ने 44 रन की पारी खेली. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज आज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका. रचिन रवींद्र के रूप में न्यूजीलैंड को आज पहला झटका लगा. वे 18 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें जयंत यादव ने पवेलियन भेजा. बाद जयंत ने काइल जेमीसन और टिम साउदी दोनों को एक ही ओवर में शून्य पर आउट किया. विल सोमरविले भी 1 रन बनाकर जयंत की गेंद पर चलते बने. निकोलन्स को आखिर में विकेटकीपर साहा के हाथों स्टंप करा अश्विन ने न्यूजीलैंड की पारी को समेट दिया. भारत के लिए जयंत और अश्विन ने 4-4 विकेट लिए. वहीं, अक्षर पटेल को एक विकेट मिला.
https://हिंदू रीति-रिवाज से किया गया बकरे का अंतिम संस्कार, कराया जाएगा ब्राह्मण भोज











