আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हिंदू रीति-रिवाज से किया गया बकरे का अंतिम संस्कार, कराया जाएगा ब्राह्मण भोज

Published on: December 5, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक बकरे की मौत के बाद मालिक ने उसका हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया. इसके अलावा बकरे की आत्मा की शांति के लिए ब्राह्मण भोज का आयोजन भी किया जाएगा. इस घटना के सामने आने के बाद बहुत सारे लोग हैरान हैं, जबकि कई लोग शख्स का पशु प्रेम देखकर भावुक हो रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कौशांबी जिले के सिराथू तहसील के अंतर्गत आने वाले सयारा मीठेपुर निहालपुर गांव के रहने वाले रामप्रकाश यादव होमगार्ड का काम करते हैं. वह मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय में तैनात है. रामप्रकाश यादव ने अपने घर में एक बकरा पाल रखा था. वह बकरे को अपने बेटे की तरह प्यार करते थे. बकरा भी उनके घर में रहते-रहते सभी से काफी घुल-मिल गया था और बहुत प्यार से रहता था.

https://सुरक्षाबलों की फायरिंग में 13 की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने फूंकीं गाड़ियां

रामप्रकाश ने उस बकरे का नाम कल्लू रखा था. रामप्रकाश के परिजनों को भी कल्लू बकरे से काफी प्यार हो गया था. इस वजह से उसके बूढ़े होने के बाद भी परिवार बकरे को कसाई के हाथों नहीं बेचना चाहते थे. इसकी वजह से उन्होंने बकरे को अपने पास ही रखा. बाद बकरा बीमार हो गया. रामप्रकाश ने उसकी दवा कराई लेकिन शुक्रवार सुबह अचानक से बकरे की मौत हो गई. बाद रामप्रकाश का परिवार बकरे की अंत्येष्टि संस्कार में जुट गया. परिवार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सबसे पहले बकरे की शव यात्रा निकाली. फिर रामप्रकाश ने उसे अपने खेत में ले जाकर हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अंतिम-संस्कार किया. रामप्रकाश ने शुद्धिकरण के लिए अपना सिर भी मुंडा लिया और दाग भी दिया. रामप्रकाश ने बताया कि वह बकरे की तेरहवीं भी करेंगे.

https://VIDEO : कुसू-कुसू सॉन्ग पर नोरा फेतही को डांस में टक्कर देती नजर आईं रानी चटर्जी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now