नई दिल्ली. भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया लवर हैं और अपनी फोटो वीडियो को शेयर करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देती हैं. एक बार फिर से रानी चटर्जी ने ऐसा ही कुछ किया है. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की है जिसमें वो नोरा फतेही के सॉन्ग कुसू कुसू पर जमकर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में रानी चटर्जी का किलर मूव्स देखने को मिल रहा है. उन्होंने न सिर्फ अपने एक्सप्रेशंस से बल्कि अपने बैली डांस से भी फैंस को हैरान कर दिया.
https://महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के 200 पदों पर होगी भर्ती
वीडियो में रानी चटर्जी ब्लू कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने खुले बाल रखकर अपने लुक को पूरा किया है. रेड लिप्स्टिक ने एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगा दिया है. इतना ही नहीं बल्कि रानी चटर्जी ने अपना वेट काफी कम किया है. यही कारण है कि वो पहले से ज्यादा फिट और खूबसूरत लगने लगी हैं. वो हर तरह से अपनी खूबसूरती और डांस से नोरा को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आईं. रानी चटर्जी के किलर मूव्स की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं.
https://Redmi Note 10S का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत










