बस्तर. पैरावट में अचानक आग लगने से यहां पर खेल रहे दो बच्चे उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई. जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे परिजनों ने जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार भानपुरी के मुरकुची गांव में एक घर के आंगन में पैरावट था, जिसके पास सुजीत (9), विजेंद्र (5) और मुकेश (4) काफी देर से खेल रहे थे. इस बीच पैरावट में अचानक आग लग गई.
https://करंट से जंगली सुअर का शिकार, 2 गिरफ्तार, एक फरार
परिजनों और गांव के ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि इसमें सुजीत और विजेंद्र जिंदा जल गए. सुजीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. विजेंद्र की थोड़ी बहुत सांसे चल रही थी, जिसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी भी मौत हो गई. वहीं मुकेश को किसी तरह से बचा लिया गया. डॉक्टरों ने बताया कि आग में झुलसा बच्चा अभी ठीक है. शरीर के कुछ अंग ही आग की चपेट में आए हैं. पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है.
https://किसानों की सुविधाओं के लिए खोले जाएंगे 16 नए धान खरीदी केंद्र







