रायपुर. प्रदेश में चल रही धान खरीदी व्यवस्था के सुचारू संचालन तथा किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर 16 और नए धान खरीदी केंद्र खोले जाएंगे. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के चांदीपुर तथा उदनपुर, बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड के कुमही (खर्रा), दुर्ग जिले के नवागढ़ विकासखंड के जंगलपुर तथा मदराली, कांकेर जिले के चारामा विकासखंड के रानीडोंगरी, भानुप्रतापुर विकासखंड के बारवी,
बलरामपुर-रामानुजगंज के रामचंद्रपुर विकासखंड के बगर्रा, बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के खुंटेरी (मट) तथा रुदा, राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के जोरातराई (म), बस्तर जिले के बस्तर विकासखंड के सालेमेटा, नारायणपुर जिले के नारायणपुर विकासखंड के चांदागांव, कोरिया जिले के खडगंवा विकासखंड के रतनपुर, कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के कोपरा और महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के तरेकेला में धान खरीदी केंद्र शुरू करने की अनुमति दे दी गई है.
https://Bounce Infinity इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, 85 किमी है रेंज
65 पदों पर भर्ती के लिए 6 को प्लेसमेंट कैंप
जगदलपुर. प्रवर्तन कक्ष द्वारा सोमवार 6 दिसंबर को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में सुबह 11 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा. इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में रिक्त 65 पदों पर भर्ती की जाएगी. प्रवर्तन कक्ष के उप संचालक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से सीनियर सेल्स मैनेजर के 10 पद, सेल्स मैनेजर के 10 पद, असिस्टेंट सेल्स मैनेजर के 10 पद, एजेंसी सेल्स ऑफिसर के 10 पद और इंश्योरेंस कंसलटेंट के 25 पदों पर भर्ती की जाएगी. सीनियर सेल्स मैनेजर के लिए न्यूनतम 12 माह का अनुभव रखने वाले स्नातक, सेल्स मैनेजर के लिए न्यूनतम 6 माह का अनुभव रखने वाले स्नातक अभ्यर्थी प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते हैं.
https://‘सभी पंजीकृत किसानों का धान खरीदा जाएगा, बारदाने की समस्या नहीं होगी’
‘मिर्जापुर’ के फेमस एक्टर की हार्ट अटैक से मौत, फैंस में शोक लहर https://t.co/L3WcSgF0ws
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 2, 2021







