नई दिल्ली. भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए हैं और उसके पास फिलहाल 63 रनों की बढ़त हो गई है. टीम इंडिया को दूसरी पारी में शुरुआती झटका मात्र 2 रन के स्कोर पर लगा और ओपनर शुभमन गिल (1) को काइल जैमीसन ने बोल्ड कर दिया. चेतेश्वर पुजारा (9*) और मयंक अग्रवाल (4*) रन बनाकर क्रीज पर हैं. इससे पहले तीसरे दिन भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जोरदार वापसी की.
https://कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन, हाई लेवल मीटिंग में पीएम मोदी ने दिए ये निर्देश
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों द्वारा पहले विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी के बावजूद भारतीय गेंदबाजों ने संयम बनाए रखा और कीवी गेंदबाजों पर दबाव बनाया. बाद अश्विन ने पहली सफलता दिलाई और फिर अक्षर पटेल ने न्यूजीलैंड के मध्यक्रम को तोड़कर रख दिया. न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 296 रन पर ढेर हो गई. इससे मेजबान टीम को 49 रन की बढ़त मिली. न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे जादा रन टॉम लाथम ने 95 और विल यंग ने 89 रन बनाए. भारत की तरफ से अक्षर ने पांच जबकि अश्विन ने तीन विकेट अपने नाम किए. उमेश यादव और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला.
https://Darwin के 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज में 120 किमी तक की रेंज











