नारायणपुर. नक्सलियों ने सरपंच पति की हत्या कर दी. एक जेसीबी वाहन को भी आग के हवाले कर दिया है. जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने नारायणपुर में करमरी पंचायत के सरपंच पति बिरजूराम सलाम की शुक्रवार देर रात गला रेत कर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बिरजूराम के पास से नक्सलियों ने 50 हजार रुपए भी लूट लिए. साथ ही इसी नक्सल इलाके में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था. इस निर्माण कार्य में लगी JCB वाहन को भी नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया.
https://बारदाना जमा नहीं करने पर 10 राशन दुकान निलंबित
इधर, सुकमा जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाके चिंतागुफा से जगरगुंडा मार्ग पर नक्सलियों ने पेड़ काट कर मार्ग को बंद कर दिया. बीच सड़क पर नक्सलियों ने बैनर भी बांध दिए हैं. इस मामले की जानकारी मिलते ही फोर्स भी मौके पर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने सड़क से पेड़ की टहनियों को हटाकर मार्ग खोल दिया है. इलाके में सर्चिंग भी जारी है.
https://विधायक की अनुशंसा के विपरीत दूसरे गांव में नवीन धान खरीदी केंद्र खोले जाने का विरोध







