আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बारदाना जमा नहीं करने पर 10 राशन दुकान निलंबित

Published on: November 27, 2021
---Advertisement---

बलौदाबाजार. बारदाना जमा नहीं करने पर बलौदाबाजार विकासखण्ड के 10 राशन दुकानों को निलंबित कर दिया गया है. इन दुकानों का संचालन महिला समूहों एवं सहकारी समिति द्वारा किया जा रहा था. अनुविभागीय राजस्व अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाई ने छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली 2016 के प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में यह कार्रवाई की है. जिन दुकानों को निलंबित किया गया है उनमें परसाडीह, बम्हनपुरी, खमरिया यदु, डमरू, डोगरा, सोनाडीह, सरखोर, पौंसरी, बिटकुली और डोटोपार शामिल हैं.

https://विधायक की अनुशंसा के विपरीत दूसरे गांव में नवीन धान खरीदी केंद्र खोले जाने का विरोध

गौरतलब है कि सभी राशन दुकान संचालकों को अप्रैल माह से ही बारदाना नियमित रूप से जमा करने कहा जा रहा था. इसकी नियमित समीक्षा भी की जा रही थी लेकिन कुछ दुकानों ने बोरा जमा न करके शासन के आदेश की नाफरमानी की है. ममगाई ने कहा कि किसानों से धान खरीदी राज्य सरकार की सर्वाधिक प्राथमिकता का अभियान है. इस काम किसी भी चरण में रोड़ा अटकाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कुछ और राशन दुकानों को कड़ी कार्रवाई के लिए नोटिस भी थमाई है. निलम्बित किए गए राशन दुकानों से सम्बद्ध उपभोक्ताओं को नियमित खाद्यान्न आपूर्ति के लिए आसपास के दुकान संचालकों को जिम्मेदारी सौंपी है.

https://फिल्म ‘83’ का टीजर आउट, छा गए रणवीर सिंह

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now