पिथौरा. क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह द्वारा नवीन धान खरीदी केंद्र हेतु ग्राम विजेमाल के लिए की गई अनुशंसा के विपरीत प्रशासन द्वारा सावित्रीपुर में नवीन धान खरीदी केंद्र खोले जाने का विरोध होने लगा है. ज्ञात हो कि कलेक्टर द्वारा जिला स्तरीय कमेटी गठित कर परीक्षण उपरांत विजयमाल में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की अनुशंसा की गई थी. परन्तु विधायक एवं जिलाधीश की अनुशंसा को दरकिनार करते हुए विवादित भूमि ग्राम सावित्रीपुर में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने से ग्राम विजयमाल एवं आसपास के क्षेत्र के किसानों ने विरोध किया है. ज्ञात हो कि ग्राम विजयमाल के एक आदिवासी किसान डिंगर सिंह पिता सुबरन सिंह निवासी बिजेमाल द्वारा खसरा नंबर 523 रकबा 0.94 हेक्टेयर भूमि नवीन धान खरीदी केंद्र हेतु लगभग 3 एकड़ जमीन शासन को दान में दी थी.
https://CGPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, 171 पदों पर होगी भर्ती
पर अब खाद्य विभाग द्वारा सावित्रीपुर में विवादित भूमि पर नवीन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ किए जाने का आदेश दिया गया है एवं विजयमाल व आसपास के पंचायतों के ग्रामीणों ने इसका विरोध किया है. विवादित स्थल ग्राम पंचायत सावित्रीपुर में दिए गए आदेश को संशोधित करते हुए विजयमाल में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग छग शासन से की है. ग्राम सावित्रीपुर टुकड़ा के प्रस्तावित स्थल खसरा नंबर 5 रकबा 4.05 हेक्टेयर भूमि में ग्राम के गौटिया परिवार के 8 व्याक्तियों द्वारा कब्जा किया गया है. जिसका प्रकरण न्यायालय में नायब तहसीलदार के कोर्ट में लंबित है. जिसकी अगली सुनवाई तारीख 30 नवंबर 2021 है. बहरहाल, विधायक के निर्देशों के बाद भी खरीदी केंद्र अलग ग्राम में बनाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है.
https://फिल्म ‘83’ का टीजर आउट, छा गए रणवीर सिंह







