আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : चंद्र और राहु एक साथ होने से बना ग्रहण योग, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: November 19, 2021
---Advertisement---

आज  शुक्रवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग बन रहा है. सुबह चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृष में प्रवेश करेगा. वृष राशि में चंद्रमा उच्च का फल देते हैं, पर इस राशि में राहु पहले से ही स्थित है. राहु और चंद्रमा के एक ही राशि में होने से ग्रहण योग बनेगा. चंद्रमा के राशि परिवर्तन और छत्र नाम के शुभ योग का असर सभी राशियों पर दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 19 नवम्बर शुक्रवार

कार्तिक पूर्णिमा दीपदान देव-दीवाली

मेष : आप के जीवन में कोई बड़ी खुशहाली आने वाली है. अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं. व्यापारियों के लिए दिन शुभ है. कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से अधिकारी प्रभावित होंगे. मेहनत से कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे.

वृषभ : आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए. आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग बन रहें है. बिजनेस में नए प्रयोग करने से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. किसी तरह की कोई चुनौती आपके सामने आ सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए.

https://नाबालिग से अनाचार, CAF जवान और सहयोगी महिला पंच गिरफ्तार

मिथुन : आप खुद को साबित करके दिखा देंगे. किस्मत के सहारे आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं. अपने ऊपर से काम का बोझ किसी से शेयर कर थोड़ा हल्का महसूस कर पाएंगे.

कर्क : शुक्रवार का दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रहेगा. व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा. पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ेंगे तो सफल हो जाएंगे. किसी भी अनबन को जल्दी ही सुलझाने की कोशिश करें. महिलाओ का दिन घर के कामों में बीतेगा.

सिंह : आप घरवालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. मन में शांति रहेगी. आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति की परेशानी का हल निकलेगा. रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा. आपकी सलाह पर चलकर कोई पढ़ाई के क्षेत्र में बेहतर परिणाम लाने वाला है.

कन्या : आपका दिन मौज मस्ती में गुजरेगा. आपकी छवि और अधिक मजबूत होगी. संपर्क और संबंधों से लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे. अपनी प्रॉपर्टी की किसी भी जानकारी को गुप्त रखना बेहद जरुरी होगा. व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रूचि रहेगी. नौकरी को लेकर कोई लापरवाही न बरतें.

तुला : परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा. लोहे-धातु के कारोबार करने वालों के लिए समय अच्छा है. आपको आर्थिक रूप में अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी. अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं.

https://धान विक्रय के लिए पंजीयन की तिथि बढ़ी, संसदीय सचिव ने किया था मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षित

वृश्चिक : अपनी अपेक्षाओं को संतुलित रखना होगा. कुछ लोग परिवार में अपनी बात साबित करने के लिए आतुर नजर आएंगे. किसी आउटडोर एक्टिविटी में हिस्सा ले सकते हैं. कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे.

धनु : बड़ों से सम्मान और सहयोग पूर्ण रूप से प्राप्त होगा. दूसरों से आगे निकलने की इच्छा तेज हो सकती है. आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं. व्यापार में अनुभव महत्वपूर्ण है, गलतियां दोहराने से बचें. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा.

मकर : आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी. जल्द ही अपना मकान बनवाने या खरीदने की तैयारी शुरू कर सकते हैं. उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे. अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें.

कुंभ : आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे. घर से कुछ मीठे खाकर निकलने से आपके सारे काम बनेंगे. शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. थोक व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है. प्रॉपर्टी अथवा रुपए-पैसे के लेनदेन को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें.

मीन : मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे. यह समय आपके लिए ऊर्जादायक रहेगा. परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरुरत होगी. आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है और कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है.

https://डगआउट में रोहित ने सिराज को मारा! वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now