कांकेर. नाबालिग के साथ अनाचार करने वाले एक CAF के कॉन्स्टेबल और सहयोगी एक महिला वार्ड पंच को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार वार्ड पंच सविता टांडिया ने अक्टूबर में गांव की ही एक नाबालिग को अपने घर पर बुलाया था. सीएएफ जवान राजकुमार सिंह भी वहां पहुंचा था. बाद सविता ने नाबालिग को CAF जवान को सौंप दिया. जवान ने नाबालिग के साथ अलग-अलग समय पर 2 बार अनाचार किया. जवान ने नाबालिग को इस बारे में किसी को कुछ न कहने की धमकी भी दी थी.
https://धान विक्रय के लिए पंजीयन की तिथि बढ़ी, संसदीय सचिव ने किया था मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षित
सविता ने भी बच्ची को डराया कि अगर उसने कुछ भी किया तो उसकी और घरवालों की बदनामी हो जाएगी और उन्हें गांव से निकाल दिया जाएगा. घटना के बाद नाबालिग डरी सहमी हुई थी. कुछ दिन बाद अपने साथ हुई इस दरिंदगी की जानकारी परिजनों को दी. परिजनों ने समाज के लोगों के साथ आकर दुर्गुकोंदल थाना में अनाचार की रिपोर्ट दर्ज करवाई. बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है.
https://डगआउट में रोहित ने सिराज को मारा! वीडियो वायरल







