नई दिल्ली. Samsung Galaxy A32 का एक नया वेरिएंट भारत में लॉन्च किया गया है. इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,499 रुपए है. इसे ऑनलाइन रीटेल स्टोर्स के अलावा ऑफलाइन स्टोर पर भी खरीद सकते हैं. गैलेक्सी A32 के 8GB वेरिएंट को ब्लैक, ब्लू और वॉयलेट कलर में खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस sAMOLED Infinity U डिस्प्ले दी गई है. इस स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है और साथ ही ये फोन MediaTek Helio G80 प्रोसेसर पर चलता है. कैमरा की बात करें तो Galaxy A32 में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस दिया गया है.
https://Pure EV Etrance-Neo स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज में 120किमी की रेंज
दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है, जबकि 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 29 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. रैम Plus फीचर की बात करें तो इसके जरिए फोन की इंटर्नल मेमोरी को जरूरत पड़ने पर रैम की तरह यूज किया जा सकता है. इसे आप वर्चुअल रैम की तरह ही समझ सकते हैं. गैलैक्सी A32 में Android 11 बेस्ड सैमसंग का अपना कस्टम UI दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है और ये 15W एडेप्टिव फास्ट चार्ज को सपोर्ट करती है.
https://सिंगल चार्ज में 200km तक चलेगी ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत है इतनी










