नई दिल्ली. हैदराबाद की स्टार्टअप कंपनी Pure EV ने Etrance-Neo स्कूटर लॉन्च किया है. एट्रेंस नियो इलेक्ट्रिक स्कूटर का लुक बेहद शानदार है. इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 78,999 रुपए है. कंपनी का दावा है कि Etrance Neo फुल चार्ज में 120 किलोमीटर की रेंज देता है. इसकी टॉप स्पीड 60 km/h है. यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 5 सेकंड में 0 से 40 kmph की स्पीड पकड़ लेता है. इसकी लोड कपैसिटी 150Kg तक की है. एट्रेंस नियो को 6 कलर ऑप्शन व्हाइट, रेड, ब्लू, ब्लैक, ग्रे और सिल्वर खरीद सकते हैं.
https://Ducati Hypermotard 950 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
इस ई-स्कूटर में चार इंच का LCD डिस्प्ले, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, LED हेडलाइट और एंटी-थेफ्ट स्मार्ट लॉक मिलता है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.5kWH की लीथियम बैटरी है, जो BLDC मोटर के साथ जुड़ी है. इसमें पोर्टेबल बैटरी दी गई है, जिसे आप निकाल भी सकते हैं. इस लुक पर खास ध्यान दिया गया है. इस इलेक्ट्रिक स्टार्टअप के भारत के 20 राज्यों में 100 से ज्यादा जगहों पर डीलर्स मौजूद हैं. इस स्कूटर का मुकाबला ओला S1 और TVS के आई क्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर से होगा.
https://गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए दो खतरनाक ऐप्स, आप भी तुरंत कर दें डिलीट










