আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सिंगल चार्ज में 200km तक चलेगी ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत है इतनी

Published on: November 13, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Boom Motors ने अपने नए electric scooter Corbett EV को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि यह भारत का सबसे ड्यूरेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर है. यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 200 किलोमीटर तक चलता है और इसकी टॉप स्पीड 75 kmph है. नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 89,999 रुपए है. कॉर्बेट EV में 2.3kWh की बैटरी लगी है और इसे डबल करने का भी ऑप्शन मौजूद है. डबल होने पर स्कूटर की बैटरी 2.3kWh से बढ़कर 4.6kWh हो जाएगी. डबल बैटरी के कारण ही स्कूटर की रेंज सिंगल चार्ज पर 200 किलोमीटर तक की हो जाती है.

https://फिल्म ‘अंतिम’ का आइटम सॉन्ग ‘चिंगारी’ रिलीज, वालूश्चा का लावणी डांस देख खुद को थिरकने से नहीं रोक पाएंगे

इसकी खासियत है कि राइडर पहली बैटरी के डिस्चार्ज होने पर उसकी जगह चार्ज्ड बैटरी को यूज कर सकते हैं. कंपनी के अनुसार यह स्कूटर 200 kg तक के भार को आसानी से संभाल लेता है और इसकी परफॉर्मेंस पर भी कोई असर पड़ता. स्कूटर में मिलने वाली बैटरी पोर्टेबल चार्जर के साथ आती है और इसे घर में लगे नॉर्मल 15A के सॉकेट में प्लग करके चार्ज किया जा सकता है. कॉर्बेट ईवी को लेकर ये दावा भी किया जा रहा है कि 5 साल की EMI के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा जा सकता है. कंपनी का कहना है कि सिर्फ 1,699 रुपए प्रति माह की EMI के साथ कॉर्बेट ईवी का खरीदा जा सकता है. बूम मोटर्स इस स्कूटर की चेसी पर 7 साल की वारंटी और बैटरी पर 5 साल की वारंटी उपलब्ध करा रही है.

https://नई Maruti Celerio भारत में लॉन्च, 26.68kmpl है माइलेज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now