আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

T-20 WC : ICC ने चुनी टीम ऑफ द टूर्नामेंट, एक भी भारतीय को जगह नहीं

Published on: November 15, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने टी-20 वर्ल्ड कप की टीम ऑफ द टूर्नामेंट चुनी है. हैरानी वाली बात है कि आईसीसी ने जो टीम चुनी है, उसमें एक भी भारतीय गेंदबाज या बल्लेबाज को शामिल नहीं किया गया है. क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को इस टीम की कमान सौंपी है. इस टीम में ओपनर के तौर पर डेविड वॉर्नर और जोस बटलर को चुना गया है. तीसरे नंबर पर बाबर आजम, चौथे नंबर पर श्रीलंका के चरिथ असलंका, पांचवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम और छठे नंबर पर इंग्लैंड के मोईन अली हैं.

https://Pure EV Etrance-Neo स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज में 120किमी की रेंज

बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी की बात की जाए तो यहां दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों को मौका दिया गया है. आईसीसी ने स्पिनरों में जहां श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और आस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा को जबकि तेज गेंदबाजों में आस्ट्रेलियया के जोस हेजलवुड, न्यूजीलैंड ट्रेंट बोल्ट और साउथ अफ्रिका के एनरिच नोर्ट्जे को चुना है. आईसीसी ने इस टीम के 12वें खिलाड़ी के रूप में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को चुना है.

https://मंडी के पीछे मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

आईसीसी की टी-20 वर्ल्ड कप बेस्ट प्लेइंग इलेवन : डेविड वॉर्नर, जोस बटलर, बाबर आजम (कप्तान), चरिथ असलंका, एडेन मार्करम, मोईन अली, वानिंदु हसरंगा, एडम जाम्पा, जोस हेजलवुड, ट्रेंट बोल्ट, एनरिच नोर्ट्जे, शाहीन अफरीदी (12वां खिलाड़ी).

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now