আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए दो खतरनाक ऐप्स, आप भी तुरंत कर दें डिलीट

Published on: November 15, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. गूगल प्ले स्टोर ने अपने प्लेटफॉर्म से दो खतरनाक ऐप्स को बैन कर दिया है. इनमें से एक ऐप ऐसा है, जिसे अक्सर लोग प्ले स्टोर पर सर्च करते रहते हैं. दरअसल, कंपनी ने जिन दो ऐप्स को हटाया है, वे Smart TV remote और Halloween Coloring हैं.Kaspersky के सिक्यॉरिटी एनालिस्ट तात्याना शिश्कोवा ने ट्विटर के जरिए इन दोनों ऐप्स के नामों का खुलासा किया है. शिश्कोवा का कहना है कि ये ऐप जोकर मालवेयर से ग्रसित हैं. जोकर मैलवेयर एक खतरनाक और पॉप्युलर मैलवेयर है. यह यूजर्स की जानकारी के बिना ही उन्हें प्रीमियम कॉन्टेंट के लिए सब्सक्राइब कर देता है.

https://प्रियंका गांधी का ऐलान- यूपी में सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

रिपोर्ट के मुताबिक, पड़ताल करने पर पता लगा कि स्मार्ट टीवी रिमोट ऐप में resources/assets/kup3x4nowz फाइल और हैलोवीन कलरिंग ऐप में q7y4prmugi नाम की फाइल छिपी थी. गौर करने वाली बात है कि ऐप्स में छिपी खतरनाक फाइल्स इस तरह एनक्रिप्टेड हैं कि किसी एंटीवायरस की पकड़ में नहीं आएंगी. यदि आपने ‘स्मार्ट टीवी रिमोट’ और ‘हैलोवीन कलरिंग’ में से किसी भी ऐप का डाउनलोड किया है या इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सलाह दी जाती है कि आप उन्हें तुरंत अपने स्मार्टफोन से हटा दें. आपको यह भी चेक करना होगा कि इन ऐप्स ने आपनी परमिशन लिए बिना किसी प्रीमियम सर्विस के लिए साइन अप तो नहीं किया है.

https://ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार जीता टी-20 वर्ल्डकप का खिताब, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now