नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़ा ऐलान किया है. बुलंदशहर में जनसभा संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी अकेले अपने दम पर लड़ेगी. उन्होंने कहा कि कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुझसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने के लिए कहा. मैं आप सभी को भरोसा दिलाती हूं कि हम सभी सीटों पर लड़ेंगे और अकेले लड़ेंगे.
https://गेम खेलने के दौरान मोबाइल हुआ ब्लास्ट, 9 साल का बच्चा बुरी तरह झुलसा
प्रियंका ने कहा कि हम यहां पर कांग्रेस को मजबूत करने आए हैं, क्योंकि कांग्रेस ही इस देश के लिए खड़ी है. इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और विपक्ष पार्टियों एसपी और बीएसपी पर भी जमकर हमला बोला. प्रियंका गांधी ने कहा कि नेहरू जी ने कहा था, भारत माता की जय के नारे में किसान, मजदूर, महिला, श्रमिक, सैनिक, एक-एक देशवासी की जय है. गांधी, नेहरू, पटेल, अंबेडकर जैसे तमाम स्वतंत्रता सेनानियों को आजादी का मतलब मालूम था. बीजेपी नेतृत्व आजादी की आदर नहीं करता.
https://अपने लिए कभी अवैध काम नहीं किया, जनहित के काम में हिचकता नहीं : अग्नि









