আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : तुलसी-शालिग्राम की करें पूजा, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: November 15, 2021
---Advertisement---

आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तथा द्वादशी तिथि है. सूर्योदय उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में हुआ है, जो दिन भर रहेगा. उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग बन रहा है. इस शुभ योग का असर सभी राशियों पर होगा. सोमवार को सूर्य, बुध और मंगल तुला राशि में, गुरु और शनि मकर राशि में, चंद्रमा मीन राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृष राशि में, केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे. ग्रहों की इन स्थिति के कारण और भी कई शुभ-अशुभ योग आज बनेंगे. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 15 नवम्बर सोमवार

कार्तिक शुक्ल एकादशी-द्वादशी तुलसी विवाह

मेष : छात्र अपनी योग्यता और बुद्धिमता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे. परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा. सोमवार को आपके मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा. परिवार का स्नेह अच्छा मिलने वाला है, आप सबके चहेते हैं इसलिए आपकी सारी फरमाइशें माता-पिता पूरी करेंगे.

वृषभ : सोमवार काम-काज के लिए बेहतरीन होगा. मूड अच्छा रहने वाला है, परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. हो सकता है आप उनके साथ यात्रा भी करें.

https://ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार जीता टी-20 वर्ल्डकप का खिताब, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

मिथुन : दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है, माता-पिता का स्नेह मिलेगा. संतान सुख अच्छा मिलेगा, धन लाभ होगा. हंसते-खेलते दिन व्यतीत होगा. सिर्फ अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

कर्क : सोमवार आपके लिए बेहद अच्छा है, आप जो भी कार्य करेंगे उसमें ईश्वर की कृपा रहेगी. आपको अपनी मेहनत और अथक प्रयास का फल अवश्य मिलेगा. परिवार का सुख आशा अनुसार मिलने वाला है. आज चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी.

सिंह : भाग्य का साथ मिलेगा. काम-काज के क्षेत्र में आशातीत लाभ हासिल होगा. इस समय आपके लिए वैवाहिक जीवन का सुख उत्तम रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे बने रहेंगे. व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे.

कन्या : दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है. काम-काज में अच्छा धन लाभ होगा. धन का संचय भी कर सकते हैं. आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी. छात्र अपना ध्यान पढ़ाई पर केन्द्रित करेंगे. पूरे दिन आप उत्साहित रहने वाले हैं.

तुला : परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. आपका काम-काज उत्तम बना रहेगा. धन लाभ होगा लेकिन अचानक खर्चे भी होंगे. दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी. मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य आज प्राप्त होगा, जिसके कारण अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका भी मिलेगा.

https://प्रियंका गांधी का ऐलान- यूपी में सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

वृश्चिक : शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा. आप कार्य क्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे. चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे. जरूरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा. संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी.

धनु : दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी, एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. आप अपने कार्यक्षेत्र में सबके साथ अच्छे से पेश आयेंगे, अपने सहकर्मियों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा.

मकर : आप काम-काज में अपना बेस्ट देंगे, फलस्वरूप आपको अच्छा लाभ होगा. साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. आपको जीवनसाथी और संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे.

कुंभ : आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे, नौकरी करने वाले लोगों की भी सीनियर्स द्वारा प्रशंसा होगी. दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है. दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होने वाली है. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.

मीन : आपका दिन काफी तनाव भरा रहने वाला है, आपके स्वभाव में गंभीरता एवं एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी. परिवार के साथ कुछ पल सुकून से आप व्यतीत करेंगे. रोजमर्रा की भागदौड़ से आप आज थकावट महसूस करेंगे.

https://गेम खेलने के दौरान मोबाइल हुआ ब्लास्ट, 9 साल का बच्चा बुरी तरह झुलसा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now