আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : आंवला और पीपल की करें परिक्रमा, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published on: November 13, 2021
---Advertisement---

आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. आज आंवला नवमी का पर्व मनाया जोगा. सूर्योदय शतभिषा नक्षत्र में हुआ है, जो शाम 7.15 तक रहेगा. इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा. पहले शतभिषा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग और उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग बन रहा है. जानिए आपके लिए कैसा होगा आज का दिन..

ॐ नमः शिवाय 13 नवम्बर शनिवार

कार्तिक शुक्ल पक्ष आंवला-नवमी

मेष : लोगों को उनके विचार प्रकट करने से न रोकें. अपनी गुणवत्ता में निरंतर बढ़ोतरी के प्रयास जारी रखें. साहित्यकरों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. समय का पूरा सदुपयोग करें और खराब संगत से बचें. युवा वर्ग माता-पिता की बातों का पालन करें.

वृषभ : कुछ आदतों में सुधार लाने से आपका दिन बेहतर होगा. पुराने निवेशों से मिली धनराशि से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बन जाएगी. युवाओं का दिन मौज-मस्ती में बीतेगा. प्रभु की आराधना में मन लगेगा. गृहस्थ जीवन में प्यार और समझदारी के साथ रोमांस भी रहेगा.

https://धान विक्रय के लिए पंजीयन की तिथि बढ़ाने की मांग, संसदीय सचिव ने मुख्यमंत्री सहित विभागीय मंत्री का कराया ध्यानाकर्षण

मिथुन : दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी. कार्य क्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी. फाइनेंस से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. थोक कारोबारियों को इस समय अधिक मात्रा में माल डंप नहीं करना चाहिए.

कर्क : आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं. आय में बढ़ोतरी होने से आपकी आर्थिक स्थिति संभल जाएगी. आकस्मिक कार्य आने से निर्धारित योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है. आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा कर सकते है.

सिंह : शनिवार का दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला है. बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा. अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए घर के सदस्यों के साथ बैठ कर चर्चा करेंगे. सॉफ्टवेयर कंपनियों में काम करने वालों के लिए दिन अच्छा है. पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा.

कन्या : अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें. वर्क फ्रॉम होम हैं तो कामकाज में थोड़ा परिपक्वता और गंभीरता दिखाएं. काम काज में वृद्धि के आसार हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार की आशंका है. करियर से जुड़ी समस्या दूर होगी.

तुला : आपकी वाणी ही आपका वरदान है. कपड़ों के व्यापारियों के लिए निराशा का दिन हो सकता है. जल्दी लाभ कमाने के चक्कर में गलत तरीके नहीं अपनाएं. पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा. महिलाएं घर की साफ-सफाई में बिजी रहेंगी.

https://गैंगरेप मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति समेत तीन को आजीवन कारावास

वृश्चिक : आप घरवालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. उपहार और सम्मान का लाभ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में आपको अपने टारगेट पर फोकस करना होगा. आर्थिक तंगी से बचने के लिए फिजूलखर्ची पर रोक लगानी होगी. टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी.

धनु : आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा. मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं. व्यापार को बढाने के नए तरीके सोचेंगे. कीमती वस्तुएं खरीदने के लिए समय अनुकूल होगा. अधिकारी आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं.

मकर : आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा. आपको अपनी प्रतिभा और योग्यता को साबित करने का अवसर मिलेगा. सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने के संकेत हैं. आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं तो कुछ मामलों में राहत मिलेगी.

कुंभ : आपको अपने विचारों में परिवर्तन नजर आएगा. उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे. पुराने निवेशों से अच्छे रिटर्न्स मिलने की संभावना है. युवाओं को करियर में बेहतर विकल्प की तलाश रहेगी. वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी.

मीन : व्यवसाय में पिछले कार्यो को निपटाने के लिए समय उत्तम है. आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जिससे आपको लाभ होगा. अचल संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं. विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी.

https://प्रियंका गांधी के खिलाफ लड़ सकती हूं चुनाव, कौन है ये ऐलान करने वाली एक्ट्रेस?

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now