नई दिल्ली. आज साल के अंतिम महीने की शुरुआत के साथ ही ऐसे कई बदलाव होने वाला है, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है. दरअसल, आज यानी 1 दिसंबर से ऐसे कई बदलाव होने वाले हैं, जिनके बारे में आपके लिए जानना बहुत जरूरी है. मोबाइल पर बातचीत के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है. एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश की टेलीकॉम कंपनियों ने पहले ही टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाने के संकेत दिए थे. इसके चलते बातचीत और डाटा महंगा हो सकता है.
http://महिलाओं की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग और चेकिंग बढ़ाने डीजीपी के निर्देश
बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण के मुताबिक बीमा पॉलिसी का प्रीमियम 15% तक महंगा हो सकता है. नए नियमों का असर 1 दिसंबर 2019 से पहले बेची पॉलिसी पर नहीं पड़ेगा. अब पॉलिसी बीच में बंद होने के 5 साल के भीतर उसे अब रिन्यू भी करा सकेंगे. अभी अवधि दो साल है. ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने वालों को एनईएफटी सुविधा सातों दिन 24 घंटे मिलेगी. अभी इसका समय सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक है. जनवरी से इस पर शुल्क भी नहीं लगेगा. आईडीबीआई बैंक का ग्राहक 1 दिसंबर से दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालता है और कम बैलेंस के कारण ट्रांजेक्शन फेल होता है तो उसे हर फेल होने वाले ट्रांजेक्शन के लिए 20 रु. चार्ज देना होगा.
http://कांग्रेस चुनाव अभियान समिति और चुनाव घोषणा-पत्र समिति की घोषणा









