रायपुर. नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को चुनाव अभियान समिति और चुनाव घोषणा-पत्र समिति की घोषणा कर दी है. प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने दोनों समिति का ऐलान कांग्रेस नेताओं की बैठक के बाद किया. पुनिया ने बताया कि वार्ड समिति, वार्ड कमेटी से जिला चयन समिति से नाम आने के बाद चुनाव समिति उम्मीदवारों के नाम तय करेगी. चुनाव अभियान समिति में मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं समेत कुल 45 सदस्य शामिल किए गए हैं.
http://महाराष्ट्र विधानसभा में उद्धव सरकार ने साबित किया बहुमत, भाजपा का वॉकआउट
चुनाव घोषणा पत्र समिति में मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री टीएस सिंहदेव समेत 21 सदस्य हैं. चुनाव घोषणा पत्र समिति में मंत्री शिव डहरिया, मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक शिशुपाल सोरी, पीसीसी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, सुभाष शर्मा, महापौर प्रमोद दुबे, महापौर देवेंद्र यादव, महापौर अजय तिर्की, महापौर जतिन जायसवाल, शैलेष नितिन त्रिवेदी, किरणमयी नायक, फूलोदेवी नेताम, सुशील आनंद शुक्ला, रविंद्र सिंह, विक्रम पटेल, विकास चोपड़ा, स्वप्नील उपाध्याय, अजीत लकड़ा, आशा सूर्यवंशी और राजकुमारी सिन्हा शामिल हैं.
http://पिकनिक मनाने आए दो बच्चों की सिरपुर महानदी में जलसमाधि
http://एक और महिला की जली लाश मिली, यहीं हुई थी डॉक्टर की हत्या







