सुकमा. CRPF जवान ने अपने साथियों पर AK-47 से फायरिंग कर दी. घटना में 4 जवानों की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हैं. आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है. जानकारी के अनुसार लिंगनपल्ली स्थित 217 बटालियन कैंप में देर रात करीब 3 बजे CRPF जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी. गोली लगने से 2 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई. घायल 5 जवानों को कैंप से करीब 11 किमी दूर तेलंगाना स्थित भद्राचलम के अस्पताल ले जाया गया.
https://बच्चों को जल्द लगेगी वैक्सीन, सरकार ने दिए ‘जाइकोव-डी’ की एक करोड़ खुराक खरीदने के आदेश
वहां पर इलाज के दौरान 2 जवानों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य की हालत गंभीर देख उन्हें चॉपर से रायपुर रेफर किया गया. बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश या मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण आरोपी जवान ने फायरिंग की. एक दिन पहले भी उसका साथी जवानों से विवाद हुआ था. आरोपी जवान कई दिनों से परेशान था. मृतक जवानों में बिहार निवासी धांजी और राजमणि कुमार यादव व पश्चिम बंगाल निवासी राजीब मंडल के अलावा एक अन्य जवान धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं. इनके अलावा जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मालया रंजन महाराणा घायल हैं.
https://VIDEO : अक्षरा सिंह का नया छठ गीत रिलीज, कर देगा इमोशनल







