আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महाराष्ट्र विधानसभा में उद्धव सरकार ने साबित किया बहुमत, भाजपा का वॉकआउट

Published on: November 30, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उद्धव ठाकरे ने अपनी पहली परीक्षा के तौर पर फ्लोर टेस्ट भी पास कर लिया है. बता दें कि बहुमत परीक्षण में कुल 169 वोट उद्धव सरकार के पक्ष में पड़े. बीजेपी विधानसभा से वॉकआउट कर गई. वोटिंग के दौरान कुल 4 विधायक तटस्थ रहे. इससे पहले सदन में पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने संविधान के तहत शपथ नहीं ली थी. वहीं, उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट के बाद कहा कि सदन में वैचारिक मतभेदों को गलत तरीके से रखा गया.

http://पिकनिक मनाने आए दो बच्चों की सिरपुर महानदी में जलसमाधि

विधानसभा की कार्रवाई के दौरान भाजपा के सदस्यों ने सदन का बहिष्कार किया. जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर ने विधानसभा के दरवाजों को बंद करने का आदेश दिया. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम राज्यपाल को अनियमितता का पत्र सौपेंगे. इसके बाद सदस्यों की गिनती कर बहुमत परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई. सभी सदस्यों ने अपनी सीट पर उठकर नाम और क्रमांक बताया. उद्धव सरकार का 169 सदस्यों ने समर्थन किया जबकि विपक्ष में शून्य सदस्यों ने मतदान किया क्योंकि भाजपा ने सदन से वॉकआउट किया था. एमएनएस सदन में उपस्थित रही लेकिन उसने पक्ष-विपक्ष से अलग हटकर तटस्थ रुख अपनाया. इस दौरान एमआईएम भी तटस्थ रही.

http://अब बिना नेटवर्क भी फोन पर बात कर सकेंगे Jio और Airtel यूजर्स, जानिए कैसे

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now