नई दिल्ली. दिवाली की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी की घोषणा की है. पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए की कमी गई है. इसी लिहाज से तेल की कीमतों में कमी कल से यानी दिवाली से ही लागू हो जाएगी. सरकार की तरफ से कहा गया है कि अर्थव्यवस्था को और गति देने के लिए डीजल और पेट्रोल पर एक्साइड ड्यूटी काफी कम करने का फैसला किया है. पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से खपत को बढ़ावा मिलेगा और इन्फ्लेशन कम रहेगी, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग को मदद मिलेगी.
https://हाथियों के हमले से एसपी, उनकी पत्नी और 4 वनकर्मी घायल
आज के फैसले से पूरी इकोनॉमिक साइकिल को और गति मिलने की उम्मीद है. उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राज्यों से पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने की भी अपील की है. बता दें कि तेल के बढ़ते दामों को लेकर सरकार लगातार निशाने पर थी. विपक्ष इसे लेकर सरकार को घेरते हुए सवाल उठा रहा था. लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को कुछ अहम राज्यों में मिली नाकामी के लिए महंगाई को ही जिम्मेदार माना जा रहा था. उपचुनाव नतीजों के अगले दिन ही पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने का ऐलान कर दिया गया.
https://भारत की Covaxin को WHO से मिली आपात इस्तेमाल की मंजूरी









