नई दिल्ली. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत में निर्मित कोरोना वैक्सीन Covaxin को बुधवार को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक WHO के अधिकारियों ने 26 अक्टूबर को भारत बायोटेक द्वारा तैयार की गई Covaxin पर समीक्षा बैठक की थी और कंपनी से इस वैक्सीन की ज्यादा जानकारी देने की मांग की गई थी. अब वैक्सीन को दुनियाभर के लिए सुरक्षित बताते हुए मान्यता दे दी गई है. कोवैक्सीन को मंजूरी देने वाले WHO के तकनीकी सलाहकार समूह में दुनियाभर को कई नियामक विशेषज्ञ शामिल रहे. उनकी तरफ से समीक्षा के बाद कहा गया कि Covaxin कोरोना वायरस से बचाव करने में WHO के मानकों पर खरी उतरती है और इससे होने वाले छोटे-मोटे जोखिमों पर इसके लाभ काफी भारी पड़ते हैं इसलिए यह वैक्सीन पूरे विश्व में इस्तेमाल की जा सकती है.
https://जीका वायरस के एक साथ 14 मरीज मिलने से हड़कंप
Covaxin की समीक्षा WHO के स्ट्रैटिजिक एडवाइजरी ग्रुप ऑफ एक्सपर्ट ऑन इम्युनाइजेशन (SAGE) ने भी की. इस पैनल ने 18 साल से ऊपर के लोगों को Covaxin दो डोजों में चार हफ्ते के अंतराल में देने के तरीके को मान्य करार दिया. हालांकि WHO ने यह भी कहा है कि गर्भवती महिलाओं पर Covaxin के इस्तेमाल पर जो डेटा दिया गया, वह अभी भी अपर्याप्त है, जिसकी वजह से प्रेग्नेंसी के दौरान इसकी सुरक्षा और क्षमता को आंका नहीं जा सकता. गर्भवती महिलाओं पर यह स्टडीज सुनियोजित होती हैं.
https://‘सूर्यवंशी’ का नया गाना ‘Najaa’ रिलीज, दिखा अक्षय-कैटरीना का स्वैग









