আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

न्याय योजना की क़िस्त आने की प्रतीक्षा में कतार में किसान

Published on: November 2, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. नगर के बैंकों एवं एटीएम में आज सुबह से किसानों की भारी भीड़ लगी है. पर किसानों के खाते में किसान न्याय योजना की क़िस्त जारी होने के बाद भी नहीं पहुंचने से किसान त्योहार के कारण निराश होने के बाद भी योजना की क़िस्त आने की प्रतीक्षा में लाइन में ही खड़े हैं. कल छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा जारी किसान न्याय योजना की अंतिम क़िस्त आज धनतेरस के दिन भी किसानों के खातों तक नहीं पहुंच पाई है.

https://आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को दिवाली के पहले मिलेगी हड़ताल अवधि की मानदेय राशि

धनतेरस की खरीदी करने की नीयत से किसान सुबह से ही रुपए निकलवाने बैंक एवं एटीएम के सामने लाइन में लगे रहे. पर इन पंक्तियों के लिखे जाने दोपहर तक योजना की राशि किसानों के खाते में जमा नहीं हो पाई है. इस संबंध में बैंक अधिकारियों का कहना है कि उक्त योजना की राशि सीधे किसानों के खाते में ही ट्रांसफर की जाती है इसमें स्थानीय बैंकों की कोई भूमिका नहीं रहती.

https://पत्नी ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर की पति की हत्या, गिरफ्तार

6 लीटर महुआ शराब बरामद

महासमुंद. अवैध शराब बिक्री करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़रा निवासी देवकुमार पिता चमरू सिंह के कब्जे से 06 लीटर महुआ शराब जब्त की गई. आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत कार्रवाई की गई.

https://Google ने play store से हटाए 151 खतरनाक ऐप्स, फोन से तुरंत करें डिलीट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now