আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Google ने play store से हटाए 151 खतरनाक ऐप्स, फोन से तुरंत करें डिलीट

Published on: November 2, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. गूगल ने प्ले-स्टोर से 151 खतरनाक ऐप्स को हटा दिया है. ये सभी ऐप्स SMS एप्स थे. ये सभी एप्स UltimaSMS कैंपेन के हिस्सा थे. एसएमएस के अलावा इस लिस्ट में कीबोर्ड, कैमरा फिल्चर और अन्य यूटिलिटी ऐप्स शामिल थे. इस लिस्ट में कुछ ऐप्स ऐसे भी थे जो यूजर्स से पैसे लेकर प्रीमियम सर्विस दे रहे थे. इन सभी एप्स के बारे में साइबर सिक्योरिटी फर्म Avast ने गूगल को अलर्ट किया था. इन सभी एप्स ग्लोबली 10.5 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया गया था. ये एप्स यूजर्स के पैसे चोरी कर रहे थे और बैंक से संबंधित जानकारी भी हैकर्स के पास पहुंचा रहे थे. ये एप्स यूजर्स की जानकारी के बिना बैकग्राउंड में अपना काम कर रहे थे.

https://राशि अनुसार जानें किस रंग का वाहन होगा आपके लिए शुभ

UltimaSMS स्कैम भारत समेत अमेरिका, पाकिस्तान, सऊदी अरब और पोलैंड जैसे देशों में लंबे समय से एक्टिव है. इन ऐप्स के जरिए यूजर्स की लोकेोशन, IMEI नंबर, मोबाइल नंबर और देश के कोड के साथ फोन की भाषा की जानकारी रिकॉर्ड की जाती थी. ओपन होते ही ये एप्स यूजर्स से फोन नंबर, ई-मेल आईडी जैसी जानकारी मांगते थे. जैसे ही फोन नंबर और ई-मेल की जानकारी इन्हें मिलती थी ये हर महीने के लिए 40 डॉलर शुल्क काट लेते थे जो कि प्रीमियम SMS सर्विस के नाम पर होता था. पैसे काटने के बाद ये एप्स बार-बार क्रैश होते थे जिसकी वजह से यूजर्स को प्रीमियम सर्विस नहीं मिल पाती थी.Avast ने यूजर्स से कहा है कि ऐसे ऐप्स से दूर रहें जो प्रीमियम एसएमएस सर्विस देने का दावा करते हैं. साथ ही किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करें.

यहां क्लिक कर देखिए ऐप्स की लिस्ट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now