আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को दिवाली के पहले मिलेगी हड़ताल अवधि की मानदेय राशि

Published on: November 2, 2021
---Advertisement---

रायपुर. महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया के निर्देश पर प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हड़ताल अवधि का रुका हुआ मानदेय भुगतान का आदेश जारी किया जा चुका है. दिवाली के पहले आंगनबाड़ी कर्मियों के खाते में राशि अंतरित हो जाएगी. विभागीय संचालक श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय का अलॉटमेंट भी जारी किया जा चुका है.

https://पत्नी ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर की पति की हत्या, गिरफ्तार

संस्कार स्कूल में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस

रायगढ़. शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में सोमवार को छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. इस समारोह में आरंभ में प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने स्थापना दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी. एक्टिंग डायरेक्टर सीपी देवांगन ने छत्तीसगढ़ की भौगोलिक जानकारी देते हुए इसका महत्व बताया. मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने छत्तीसगढ़ की भाषा बोली के महत्व को बताते हुए हर व्यक्ति को इसे प्रोत्साहित करने की सलाह दी. विशेष बात यह रही कि सभी ने अपना व्याख्यान छत्तीसगढ़ी बोली में दिया. इस अवसर पर प्री प्राइमरी के बच्चों ने छत्तीसगढ़ी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया. शिक्षकों ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ी नाचा पेश किया. अंत में देश की विभिन्न भाषा व संस्कृति के वस्त्र पहनकर सभी शिक्षकों ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस की बधाईयां दी. तत्पश्चात स्थापना दिवस संबंधी रंगोली कार्यक्रम हुआ. जिसमें पुरस्कार वितरित किए गए.

https://Google ने play store से हटाए 151 खतरनाक ऐप्स, फोन से तुरंत करें डिलीट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now