नई दिल्ली. एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. केरल के मलाप्पुरम जिले में एक 17 साल की गर्भवती लड़की ने घर में ही यूट्यूब वीडियो देखकर बच्चे को जन्म दिया है. पुलिस ने बताया कि लड़की ने 20 अक्टूबर को अपने घर में ही यूट्यूब देखकर बच्चे को जन्म दिया और उसका गर्भनाल काटा. मां और बच्चे को इस समय मंजेरी के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों स्वस्थ्य हैं. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की और पड़ोस में रहने वाले 21 वर्षीय लड़के के बीच बीते कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था, लेकिन लड़की गर्भवती हो गई. उन्होंने बताया कि लड़की की 18 साल उम्र होने पर दोनों की शादी करने की योजना थी.
https://प्रभारी प्राचार्य ने कॉलेज में फांसी लगाकर की खुदकुशी
लड़की के प्रग्नेंसी की जानकारी उसके माता-पिता को नहीं थी, क्योंकि वे दोनों अंधे हैं और देख नहीं सकते हैं. पुलिस ने बताया कि लड़की 12वीं क्लास में पढ़ती है और वह अपने दृष्टिबाधित माता-पिता से गर्भ छिपाने में सफल रही. लड़की के माता-पिता को घटना की जानकारी 22 अक्टूबर को तब हुई, जब उन्होंने बच्चे के रोने की आवाज सुनी. पुलिस ने बताया कि लड़की और उसके बच्चे की देखभाल आरोपी का परिवार कर रहा है, लेकिन वह (पुलिस) इसे दुष्कर्म के मामले के तौर पर ले रही है क्योंकि उसकी उम्र केवल 17 साल है. पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को लैंगिक उत्पीड़न से बच्चों के संरक्षण का अधिनियम (पोक्सो) और भारतीय दंड संहिता की धारा-376 (दुष्कर्म) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.
https://अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण, 5000 KM तक मार करने में है सक्षम









