नई दिल्ली. भारत ने जमीन से जमीन पर मार करने वाली बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया. बेहद सटीक मार करने वाली इस मिसाइल की रेंज करीब 5000 किलोमीटर है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक बुधवार शाम करीब 7.50 पर ओड़िशा के अब्दुल कलाम आईलैंड से अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया गया. ये मिसाइल तीन-चरणों में सोलिड फ्यूल-इंजन इस्तेमाल करती है और 5000 किलोमीटर तक दूरी के टारेगट पर सटीक निशाना लगा सकती है. अग्नि-5 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (Agni-V ICBM) का वजन 50 हजार किलोग्राम है. यह 17.5 मीटर लंबी है. इसका व्यास 2 मीटर यानी 6.7 फीट है.
https://बादशाह के नए गाने ‘जुगनू’ ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, आकांक्षा का दिखा जबरदस्त अंदाज
इसके ऊपर 1500 किलोग्राम वजन का परमाणु हथियार लगाया जा सकता है. इस मिसाइल में तीन स्टेज के रॉकेट बूस्टर हैं जो सॉलिड फ्यूल से उड़ते हैं. इसकी ध्वनि की गति से 24 गुना ज्यादा है. यानी एक सेकेंड में 8.16 किलोमीटर की दूरी तय करती है. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अग्नि का सफल परीक्षण भारत की ‘न्यूनतम विश्वसनीय प्रतिरोधक क्षमता’ के अनुरूप है और ‘नो फर्स्ट यूज़’ पर आधारित है. यानि भारत किसी के खिलाफ इस मिसाइल का पहले इस्तेमाल नहीं करेगा. बता दें कि अग्नि-5 का पहली बार वर्ष 2012 में परीक्षण किया गया था और तब से आधा दर्जन सफल परीक्षण हो चुके हैं. ये मिसाइल न्यूक्लियर वॉरहेड ले जाने में सक्षम है.
https://सीएम भूपेश की घोषणा- एक दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी









