আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नाबालिग से पहले किया गैंगरेप, फिर पहाड़ से दे दिया धक्का

Published on: October 20, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. झारखंड के रांची के नरकोपी थाना क्षेत्र के मुड़हरा पहाड़ पर एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. लोहरदगा की एक लड़की जतरा देखने के लिए यहां पहुंची थी, जब लड़की के साथ दो किशोरों ने रेप किया और चीखने-चिल्‍लाने पर उसे पहाड़ी से धक्‍का दे दिया. इस घटना में पीड़िता गंभीर रूप से जख्‍मी हो गई. उसे इलाज के लिए रिम्‍स में भर्ती कराया गया है. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह नागजुआ रेलवे स्‍टेशन से उतर कर चट्टी दशहरा देखने जा रही थी. उसी दौरान रेलवे फाटक के समीप बाइक सवार दो लड़कों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बिठा लिया.

https://भेल-गुपचुप खाने के बाद 47 बच्चों समेत 71 की तबीयत बिगड़ी

पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे चट्टी जतरा के बजाय मुड़हर पहाड़ पर ले गए और वहां उसके साथ दोनों ने रेप किया. शोच मचाने पर आरोपियों ने उसे पहाड़ से धक्‍का दे दिया. इस हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गई. ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी स्‍थानीय नरकोपी थाने की पुलिस को दी. पुलिस ने पीड़िता को तत्‍काल समीप के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहां उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. रिम्स में इलाज करा रही पीड़िता ने बरियातू पुलिस को अपना बयान देते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई. इसके आधार पर नरकोपी थाना में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. दोनों नाबालिग हैं. उनसे पूछताछ की जा रही है.

https://रेलवे स्टेशन पर लड़की ने किया ‘सात समंदर पार’ गाने पर जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now