আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भेल-गुपचुप खाने के बाद 47 बच्चों समेत 71 की तबीयत बिगड़ी

Published on: October 20, 2021
---Advertisement---

राजनांदगांव. भेल और गुपचुप खाने के बाद 47 बच्चों समेत 71 लोग की तबीयत बिगड़ गई. सभी बच्चों की उम्र 6 से 15 साल के बीच है. फूड प्वॉइजनिंग के बाद सभी बच्चों को पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. फिलहाल सभी मरीजों की हालत ठीक बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक ठेलकाडीह क्षेत्र के गतापारा कला में मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगा था. इसमें गांव के बड़े-बुजुर्ग और बच्चे गए हुए थे. सभी ने दुकान से गुपचुप और भेल खाया था. जब घर लौटे एक-एक कर सभी को उल्टी-दस्त शुरू हो गया.

https://रेलवे स्टेशन पर लड़की ने किया ‘सात समंदर पार’ गाने पर जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां बच्चों की स्थिति में सुधार होते नहीं देख सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. जानकारी मिलने पर देर रात कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा मेडिकल कॉलेज पहुंच गए. वह काफी देर तक अस्पताल में रहे और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. वहीं एसडीएम के साथ स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को गांव भेजा गया है. वहां पर सभी ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है.

https://मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ Nokia XR20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now