नई दिल्ली. यूपी के झांसी जिले के चिरगांव थाना के छिरौना गांव में ज्वारे विसर्जित करने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं. बताया गया कि हाइवे पर जा रही श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली के आगे अचानक भैंस आ गई, जिसके कारण ट्रैक्टर का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा. अचानक सामने आए जानवर को बचाने के प्रयास में पलट गई जिससे चार बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई और करीब छह लोग घायल हो गए. आसपास के लोग भी लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे कई लोगों को जल्द निकाला, लेकिन 7 महिलाओं और 4 बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी.
https://दुर्गा विसर्जन के लिए निकले लोगों को कार ने कुचला, एक की मौत, 4 गंभीर
हादसे में घायल हुए लोगों को तत्काल पास के अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है. इधर, सड़क हादसे के बारे में जानकारी देते हुए झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोपहर बाद मध्य प्रदेश के पंडोखर से 30 से अधिक ग्रामीण ज्वारे लेकर एरच की ओर जा रहे थे. इसी दौरान निधि, चिरगांव के पास अचानक वाहन के सामने एक जानवर आ गया. ड्राइवर ने जानवर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस कारण वह अपना नियंत्रण खो बैठा. इसी वजह से ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई. उन्होंने बताया कि हादसे में 5 से 10 साल की उम्र के चार बच्चों और 7 महिलाओं की ट्रैक्टर ट्रॉली से दबकर मौत हो गई. इसके अलावा कई लोग घायल भी हो गए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है.
https://JEE Advanced 2021 का रिजल्ट जारी, मृदुल अग्रवाल ने किया टॉप









