नई दिल्ली. संयुक्त प्रवेश परीक्षा, JEE Advanced 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई है. यह परीक्षा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर द्वारा आयोजित कराई गई थी. छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. जयपुर के मृदुल अग्रवाल ने जेईई एडवांस्ड में अब तक के सर्वाधिक नंबर पाकर आल इंडिया टॉप किया है. एलन करियर इंस्टीट्यूट के छात्र मृदुल अग्रवाल ने 360 में से 348 अंक यानी 96.66 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. महिला वर्ग में आईआईटी दिल्ली की काव्या चोपड़ा ने टॉप किया है. उन्होंने 360 में 286 अंक हासिल किए हैं. बता दें कि जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन अडवांस 2021 के पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में कुल 1,41,699 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी. हालांकि जेईई (अडवांस) 2021 में कुल 41,862 उम्मीदवार क्वॉलीफाई हुए हैं.
https://सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का मोशन पोस्टर जारी
ऐसे करें चेक रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जाएं.
होमपेज पर जेईई एडवांस 2021 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
एक नई लॉगिन विंडो फिर से खुलेगी.
पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें.
जेईई एडवांस का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें.
https://Samsung Galaxy A52s 5G का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत









