আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : माँ कालरात्रि करेंगी भक्तों की रक्षा, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: October 12, 2021
---Advertisement---

आज आश्विन शुक्ल सप्तमी का दिन है. आज महाशक्ति जगदम्बा कालरात्रि की आराधना की जाएगी. विधिपूर्वक अथवा श्रद्धापूर्वक पूजा करने से माँ कालरात्रि भक्तों की रक्षा करती हैं और दुष्टों का वध करती हैं. शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है. यदि आप अच्छे कर्म करते हैं तो शनि आपको सकारात्मक फल देंगे और यदि आप बुरे काम करते हैं तो अवश्य ही आपको नकारात्मक प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है. शनि अपनी धीमी गति की वजह से परिणाम भी धीमे ही देते हैं, जो कि लंबे समय तक प्रभावशाली रहते हैं. 23 मई 2021 से शनिदेव मकर राशि में उल्टी चाल चल रहे थे, यानी वक्री स्थिति में थे. लेकिन अब 11 अक्टूबर की रात से शनिदेव पुन: मार्गी हो चुके हैं यानी सीधी चाल से चलेंगे. जिसका न्यूनाधिक प्रभाव सभी राशियों पर होगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 12 अक्टूबर मंगलवार

आश्विन शुक्ल महा-सप्तमी भद्रकाली अवतरण

मेष : आपके लिए मंगलवार बढ़िया रहेगा. कामकाज निपटाने के नए तरीके मिल सकते हैं. धन की बचत भविष्य में सहयोग प्रदान करेगी. फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए थोड़ी चिंता हो सकती है. नौकरी के क्षेत्र में आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा.

वृषभ : आप अपने लक्ष्य के बहुत करीब हैं, धैर्य से काम लें. आपकी मेहनत से आपकी इनकम में बढ़ोतरी साफ दिखाई देगी. पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहें. घर में लोगों का आना जाना रहेगा. कुछ भी गलत देखते हुए उस पर तुरंत प्रतिकार करना ठीक नहीं है.

https://IPL 2021 : KKR ने RCB को 4 विकेट से हराया, क्वालिफायर-2 में पहुंची

मिथुन : महिलाओं के लिए मंगलवार शुभ है. जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें सफलता मिलेगी. आपके प्रस्ताव ज्यादातर लोग मान सकते हैं. पैसों के मामलों में दिलचस्प ऑफर मिल सकते हैं. खुद को अपग्रेड करने के लिए वरिष्ठों की मदद ले सकते हैं.

कर्क : आप खुद की योजना पर भरोसा रखें. विलासिता के सामान पर दिल खोलकर खर्च करेंगे. कारोबारी वर्ग को पुराने निवेशकों के चलते लाभ मिल सकता है. पुराने किसी नुकसान की भरपाई भी हो सकती है. सामाजिक जीवन में भागीदारी बढ़ेगी.

सिंह : आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आ सकता है. अपने नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें शुरू कर दें. कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक लाभ दिलवा सकती है. नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे.

कन्या : आपको सभी की मदद करके चलना चाहिए. मंगलवार कामकाजी लोगों के लिए सफलता से भरा होगा. आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी. कोई नई योजना आपके सामने आ सकती है. प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है.

तुला : आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनाए आएंगी. कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी. आप लंबे समय से अटकी पड़ी हुई डील को फाइनल कर सकतें हैं. आर्थिक व्यवहारों में लापरवाही न बरतें. आप शत्रु की कूटनीति के शिकार हो सकते हैं.

https://लखीमपुर हिंसा : आशीष मिश्रा को कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

वृश्चिक : आप अपनी बुद्धिमानी से सभी कामों में कामयाब रहेंगे. कई लोग आपके घर आ सकते हैं. भविष्य में आर्थिक जरूरतें बढ़ने की संभावनाएं है. व्यापार में लाभ होगा. आपका दोस्त आपको कोई काम करने के लिए कह सकता है. आप अपने परिवार के साथ पुरानी यादों को ताजा करेंगे.

धनु : मंगलवार आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा. आपकी सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी. आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफल जरूर रहेंगे. व्यावसायिक समझौते लाभदायी हो सकते हैं. अपने खर्चों में कटौती करना अति आवश्यक है. स्टूडेंट्स उच्च अध्ययन में सफलता से उत्साही रहेंगे.

मकर : जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा. आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी. मंगलवार को कोई नई चीज सीख सकते हैं. आपको लाभ के मौके आसानी से मिलेंगे. कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है.

कुंभ : सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है. अपनी योग्यता पर शंका न करें. पारिवारिक संपत्ति का आपको भरपूर लाभ होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार की आशंका है. युवाओं को काम की तलाश रहेगी.

मीन : आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे. व्यापारिक मामलों में बेहतर रणनीति बनाने की आवश्यकता है. मंगलवार को कुछ धन की कमी महसूस कर सकते हैं. राजकीय मामलों में आपको सफलता मिलेगी.

https://कार्यों में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश-निर्देशों की अवहेलना, सचिव निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now