আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2021 : KKR ने RCB को 4 विकेट से हराया, क्वालिफायर-2 में पहुंची

Published on: October 11, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 4 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही KKR दूसरे क्वालीफ़ायर में पहुंच गई है जबकि RCB का आईपीएल 2021 का सफर खत्म हो गया है. कोलकाता नाइटराइडर्स अब क्वालिफायर-2 में 13 अक्टूबर को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर को शुभमन गिल (29) और वेंकटेश अय्यर (26) ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े. गिल हर्षल पटेल की गेंद पर आउट हुए. बाद उतरे राहुल त्रिपाठी (6) ने चौका लगाकर अच्छी शुरुआत की. लेकिन लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने पहले ओवर में उन्हें चलता किया.

https://लखीमपुर हिंसा : आशीष मिश्रा को कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

हर्षल पटेल ने मैच के 11वें ओवर में वेंकटेश अय्यर को आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई. सुनील नरेन ने 12वें ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार 3 छक्के लगाकर आरसीबी को मैच से लगभग बाहर कर दिया था. बाद नीतीश राणा 23 रन बनाकर चहल का दूसरा शिकार बने. नरेन 26 रन बनाकर सिराज की गेंद पर बोल्ड हुए. सिराज ने दिनेश कार्तिक (10) के रूप में केकेआर को छठा झटका दिया. अंतिम ओवर में 7 रन बनाने थे.20वें ओवर की पहली गेंद पर शाकिब ने क्रिस्टियन पर चौका लगाया. दूसरी गेंद पर एक रन लिया. तीसरी गेंद पर मॉर्गन ने एक रन लिया. चौथी गेंद पर शाकिब ने एक रन लेकर जीत दिला दी.  मॉर्गन ने नाबाद 5 और शाकिब ने नाबाद 9 रन बनाकर लौटे.

https://कार्यों में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश-निर्देशों की अवहेलना, सचिव निलंबित

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 138 रन का स्कोर बनाया. आरसीबी की टीम अच्छी शुरुआत के बाद बिखर गई. टीम का स्कोर एक समय एक विकेट पर 69 रन था. लेकिन इसके बाद टीम लडखड़ा गई. टीम 7 विकेट पर 138 रन तक ही पहुंच सकी. कप्तान विराट कोहली ने सबसे अधिक 39 रन बनाए. इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने भी 21 रन बनाए. एबी डिविलियर्स 11 और ग्लेन मैक्सवेल 15 रन ही बना सके. केकेआर की ओर से ऑफ स्पिनर सुनील नरेन ने 4 विकेट लिए. लॉकी फग्युर्सन को 2 विकेट मिले.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now