नई दिल्ली. आईपीएल 2021 के 52वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर 4 रन से रोमांचक जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही आरसीबी के टॉप-2 में पहुंचने की संभावनाएं लगभग समाप्त हो गई हैं. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने सात विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए. जवाब में आरसीबी 20 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया 137 रन बना पाया. डीविलियर्स के रहते आखिरी ओवर में 13 रन नहीं बना सकी और मैच हार गई. आरसीबी की ओर से ग्लेन मैक्सवेल 40 और देवदत पडिकल ने 41 रनों की पारी खेली.
https://दशगात्र भोज खाने से 38 बच्चों सहित 46 फूड पॉइजनिंग के शिकार
हैदराबाद के लिए जेसन होल्डर, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, उमरान मलिक और राशिद खान को 1-1 विकेट मिला. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 141 रन बना पाई. हैदराबाद की ओर से जेसन रॉय (44) और कप्तान केन विलियमसन (31) के अलावा कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया. हर्षल पटेल (33 रन पर 3 विकेट), डेनियल क्रिश्चियन (14 रन पर 2 विकेट) की प्रभावी गेंदबाजी के सामने हैदराबाद के बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे. स्पिनर युजवेंद्र चहल और जॉर्ज गार्टन को 1-1 विकेट मिला.
https://सास ने बहू की गला घोंटकर की हत्या, खुद थाने जाकर किया सरेंडर











