आज आश्विन मास की अमावस्या है. इसे सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या कहते हैं. ये पितृ पक्ष का अंतिम दिन होता है. आज सूर्योदय हस्त नक्षत्र में हुआ है. हस्त नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग बन रहा है. इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है. 2 शुभ योग एक साथ होने से इस तिथि का महत्व और भी बढ़ गया है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 6 अक्टूबर बुधवार
आश्विन कृष्ण सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या
मेष : बुधवार को बेहद खास बनाने के लिए आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी. कोई नया काम भी मिल सकता है. स्टूडेंट्स को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.
वृषभ : परिवार का सुख बुधवार को अच्छा मिलने वाला है. आप किसी मांगलिक कार्य या समारोह में शामिल हो सकते हैं. व्यक्ति विशेष से मुलाकात यादगार रहेगी. कामकाज के लिए दिन उत्तम है, मन में नया उत्साह और जोश दिखाई देगा. प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी.
https://IPL 2021 : MI ने RR को 8 विकेट से हराया, प्लेऑफ की रेस में बरकरार
मिथुन : शिक्षा प्राप्ति के लिए बुधवार शानदार है. मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी. उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना सफल होगी. पारिवारिक सुख अच्छा मिलने वाला है. आप पूरा दिन हंसते मुस्कुराते रहेंगे.
कर्क : बुधवार को आप काफी प्रसन्न रहेंगे. आपके सहज ज्ञान में वृद्धि होगी और विचारों में दृढ़ता आएगी. आप बातचीत की निपुणता एवं अपनी चुस्ती-चालाकी का प्रयोग करते हुए अपने कार्यों को पूरा करेंगे. परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा.
सिंह : व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है. परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे. बुधवार को भाग्य आपके होगा. किसी मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे.
कन्या : चतुराई का प्रयोग करते हुए बुधवार को जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी. आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी.
तुला : कामकाज में सफलता के साथ लाभ होगा. हालांकि बुधवार बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा, संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा. ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत न हारें और आने वाली कठिन परिस्थितियों का डटकर सामना करें.
https://लखीमपुर बवाल पर मंत्री बोले- घटनास्थल पर बेटे के होने का सबूत मिला तो इस्तीफा दे दूंगा
वृश्चिक : बुधवार को आपका दिन अच्छा व्यतीत होगा. व्यापार में लाभ होगा. नौकरी में प्रमोशन मिलने के भी संकेत मिल रहे हैं. उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा. दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी. कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा. धन का संचय भी कर सकते हैं.
धनु : आपका दिन मांगलिक कार्य के लिए शुभ रहेगा. पूरा दिन आप प्रसन्न रहेंगे. बहुत दिनों के बाद किसी अपने से मिलने का मौका मिलेगा. नवीन कार्य की शुरुआत बुधवार को लाभकारी रहेगी. कोर्ट-कचेहरी के मामलों से मुक्ति मिल सकती है.
मकर : आपके लिए बुधवार उत्साह से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे. कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है. आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी.
कुंभ : आपका दिन शुभ रहेगा. कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा. अच्छा धन लाभ होगा. परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे. आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे. मन प्रसन्न रहेगा.
मीन : आपका दिन अच्छा व्यतीत होगा. व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं. नौकरी के हालात भी अच्छे बने रहेंगे. बुधवार को जैसा चाहोगे वैसा ही फल पाओगे. शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में स्टूडेंट्स को सफलता प्राप्त होगी. परिवार के सदस्यों से हरसंभव सहयोग मिलता रहेगा.
https://शादी का झांसा देकर दो साल तक अनाचार, CAF जवान गिरफ्तार











