नई दिल्ली. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कहा है कि अगर लखीमपुर हिंसा के समय उनके बेटे आशीष की मौजूदगी का एक भी सबूत मिलता है तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक तिकुनियां बवाल मामले से जुड़े दो नए वीडियो मंगलवार को वायरल हुए. इन पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वीडियो में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा किसानों को कुचलता दिख रहा है. इससे मामले में प्रतिक्रिया देते हुए टेनी ने कहा कि उस वीडियो में उनका बेटा गाड़ी में नहीं था.
https://शादी का झांसा देकर दो साल तक अनाचार, CAF जवान गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि आशीष मिश्र बनवीरपुर में थे. उन्होंने दावा किया कि अगर उनके बेटे आशीष मिश्र लखीमपुर हिंसा के किसी वीडियो में दिख जाएं, तो वो अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. वहीं पुत्र की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि जब पुत्र दोषी नहीं है तो उनकी गिरफ्तारी का क्या मतलब. रिपोर्ट दर्ज हुई है, तो मामले की जांच हो रही है. मेरा पुत्र दोषी नहीं है. घटनास्थल पर अगर मेरे पुत्र के होने का कोई साक्ष्य मिलता है, तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा. उन्होंने कहा कि उनका पुत्र उनके घर में ही है.
https://प्रिंट मीडिया के पत्रकारों को शांति समिति की बैठक में नहीं बुलाया, एसपी से शिकायत









