আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2021 : RCB ने PBKS को 6 रन से हराया, प्लेऑफ में पहुंची

Published on: October 3, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. IPL 2021 के 48वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही बैंगलोर प्लेऑफ में भी पहुंच गई है. बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में पंजाब की टीम एक बढ़िया शुरुआत के बावजूद 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन ही बना पाई. 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब को कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने दमदार शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े. राहुल 35 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हुए. युजवेंद्र चहल ने निकोलस पूरन (3) को देवदत्त के हाथों कैच कराया.

https://‘तारक मेहता..’ के ‘नट्टू काका’ का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

पंजाब का तीसरा विकेट 114 के टीम स्कोर पर गिरा जब चहल की गेंद पर मयंक (57) को सिराज ने लपका. एडेन मार्कराम ने 20, शाहरुख खान ने 16 और हेनरिक्स ने नाबाद 12 रन का योगदान दिया. बैंगलोर के लिए युजवेंद्र चहल ने 3 विकेट लिए. जॉर्ज गार्टन और शाहबाज अहमद को 1-1 विकेट मिला. इससे पहले बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 164 रन बनाए. मैक्सवेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़ा और बैंगलोर को अच्छा स्कोर बनाने में मदद की. उन्होंने 33 गेंदों बैंगलोर की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल (57) और देवदत्त पडीक्कल (40) ने सर्वाधिक रन बनाए. पंजाब के लिए मोहम्मद शमी और हेनरिक्स ने 3-3 विकेट लिए.

https://ड्रग्स केस में NCB की कार्रवाई, शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत 8 गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now