नई दिल्ली. ड्रग्स पार्टी केस में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुंबई से गोवा जा रही क्रूज शिप में शनिवार देर रात नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की छापेमारी हुई थी, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इनमें से 8 लोगों को एनसीबी ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी, जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धामेचा, नुपुर सारिका, इस्मित सिंह, मोहक जायसवाल, विक्रांत छोकर और गोमित चोपड़ा हैं. आर्यन से हुई एनसीबी की पूछताछ में आर्यन ने बताया था कि वह पार्टी में गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे. आर्यन ने कहा कि पार्टी में शामिल होने के लिए उन्हें कोई पैसा नहीं दिया गया था.
https://बंगाल के मूर्तिकारों को स्थानीय मूर्तिकारों ने पीछे छोड़ा, दिन-रात कर रहे मेहनत
उन्होंने दावा किया कि पार्टी के ऑर्गेनाइजर ने उनके नाम का इस्तेमाल का लोगों को पार्टी में बुलाया था. मामले की जांच के लिए एनसीबी ने आर्यन का फोन जब्त कर उनके चैट्स खंगाले. एनसीबी ने बयान जारी कर बताया था कि 2 अक्टूबर को कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा गया और वहां मौजूद सभी लोगों की तलाशी ली गई. टीम ने वहां से एमडीएमए, कोकेन, एमडी और चरस बरामद किए. एनसीबी के डीजी एसएन प्रधान ने बयान जारी कर बताया कि टीम के 22 अधिकारी सादे कपड़ों में क्रूज पर पैसेंजर बनकर गए थे. शिप में लगभग 1800 यात्री थे जहां ड्रग्स पार्टी कर रहे 8 लोगों को पकड़ा गया. रेड के बाद सभी लोगों को मुंबई एनसीबी के दफ्तर लाया गया जहां उनसे मामले की पूछताछ की गई. अब इनकी गिरफ्तारी हो गई है.
https://Vivo X70 Pro और X70 Pro+ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन










