আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : वृषभ वाले विवादों से दूर रहें, सिंह वाले करेंगे फायदेमंद सौदा, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: October 1, 2021
---Advertisement---

आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. सूर्योदय पुष्य नक्षत्र में हुआ है, जो पूरे दिन रहेगा. पुष्य नक्षत्र होने से उत्पात नाम का अशुभ योग बन रहा है. इस अशुभ योग का असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 1 अक्टूबर शुक्रवार

आश्विन-कृष्ण दशमी, गुरुनानक पुण्यदिवस

मेष : शुक्रवार को आप परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. आपका काम-काज उत्तम बना रहेगा. धन लाभ होगा, परन्तु अचानक खर्चे भी होंगे. आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे. दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी.

वृषभ : शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी. परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा. आप कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे. भाग्य आपका साथ देगा. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे.

https://IPL 2021 : CSK ने SRH को 6 विकेट से हराया, प्लेऑफ में पहुंची

मिथुन : दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है. छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलने वाला है. आप प्रसन्न रहेंगे. पूरा दिन हंसी-खुशी के साथ व्यतीत होगा.

कर्क : आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. माता-पिता का स्नेह मिलेगा. संतान सुख अच्छा मिलेगा. कामकाज में धन लाभ होगा. हंसते-खेलते आपका दिन व्यतीत होगा. सिर्फ अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

सिंह : शुक्रवार को आप तनावपूर्ण महसूस करेंगे. आपके स्वभाव में गंभीरता और एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी. परिवार के साथ कुछ पल सुकून से आप व्यतीत करेंगे. व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे.

कन्या : कामकाज के लिए शुक्रवार बेहतरीन होगा. लाभदायक फलों की प्रधानता बनी रहेगी. मूड अच्छा रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. हो सकता है कि आप उनके साथ यात्रा भी करें.

तुला : छात्र अपनी योग्यता और बुद्धिमता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे. परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा. शुक्रवार आपके लिए उत्तम है. आप के मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा. सेहत सामान्य रहने वाली है.

https://मंत्रालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से गैंगरेप

वृश्चिक : आपके दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है. कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा. धन का संचय भी कर सकते हैं. आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी. छात्र अपना ध्यान पढ़ाई पर केन्द्रित करेंगे.

धनु : आप कामकाज में अपना बेस्ट देंगे. फलस्वरूप आपको अच्छा लाभ होगा. साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. आपको जीवनसाथी और संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा.

मकर : आपको भाग्य का साथ मिलेगा. कामकाज के क्षेत्र में आशातीत लाभ का सुख हासिल होगा. इस समय में आपके लिए वैवाहिक जीवन का सुख उत्तम रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी.

कुंभ : मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी. एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. कार्यक्षेत्र में भी उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी. आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे.

मीन : शुक्रवार आपके लिए बेहद अच्छा है. आप जो भी कार्य करेंगे उसमें ईश्वरीय मदद आपको मिलेगी. आपको अपनी मेहनत और अथक प्रयास का फल अवश्य मिलेगा. परिवार का सुख आशा अनुसार मिलने वाला है.

https://‘पनघट’ गाने पर तीन लड़कियों ने किया धमाकेदार डांस, देखिए वीडियो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now