আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2021 : बिश्नोई-शमी के दम पर PBKS की शानदार जीत, SRH को 5 रन से हराया

Published on: September 26, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. आईपीएल 2021 के 37वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रन से हरा दिया. इसी के साथ हैदराबाद की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए. जवाब में सनराइजर्स की टीम 7 विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी और मैच हार गई. इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम अंकतालिका में 8 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर पहुंच गई है. लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही. डेविड वॉर्नर 2 और कप्तान केन विलियमसन सिर्फ एक रन बना सके.

https://नदी में मिला बायसन का शव, पीएम रिपोर्ट में बताया दम घुटने से हुई है मौत

दोनों का विकेट तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मिला. टीम ने 60 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे. मनीष पांडे ने 13, केदार जाधव ने 12 और ऋद्धिमान साहा ने 31 रन बनाए. जेसन होल्डर 47 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके. पंजाब के लिए लेग स्पिनर रवि बिश्नाई ने 3 विकेट लिए. मोहम्मद शमी ने दो विकेट झटके. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए. पहला झटका पारी के 5वें ओवर में लगा और केएल राहुल (21) को जेसन होल्डर ने सुचित के हाथों कैच करा दिया.

https://IPL 2021 : काम नहीं आई सैमसन की कप्तानी पारी, RR को हराकर टॉप पर पहुंची DC

इसी ओवर की 5वीं गेंद पर मयंक अग्रवाल (5) भी पैवेलियन लौट गए. क्रिस गेल भी कुछ खास नहीं कर सके और 14 रन बनाकर राशिद खान का शिकार हो गए. निकोलस पूरन (8) को संदीप शर्मा ने शिकार बनाया और अपनी ही गेंद पर लपक लिया. पंजाब के लिए एडेन मार्करम ने सबसे अधिक 27 रनों का योगदान दिया. जेसन होल्डर ने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 3 विकेट झटके. तेज गेंदबाज संदीप शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान और अब्दुल समद को भी 1-1 विकेट मिला.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now