नई दिल्ली. महाराष्ट्र मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है. सूत्रों की मानें तो अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं देवेंद्र फडणवीस भी अब से कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी दोपहर 3.30 बजे इस्तीफा दे सकते हैं. वहीं दूसरी तरफ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की.
http://अयोध्या मामले पर पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगा सुन्नी वक्फ बोर्ड
महाराष्ट्र मामले पर हो रही इस बैठक में पीएम मोदी, अमित शाह के अलावा बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद हैं. अब भारतीय जनता पार्टी के सामने बहुमत साबित करने की चुनौती है. बता दें कि आज शाम पांच बजे एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना की फिर बैठक होगी. इसमें तीनों की ओर से अपना नेता चुना जाएगा. गौरतलब है कि इससे पहले तीनों पार्टियां मुख्यमंत्री पद के लिए उद्धव ठाकरे के नाम पर मुहर लगा चुकी हैं, ऐसे में उनका नेता चुना जाना तय है.
http://महाराष्ट्र पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कल शाम 5 बजे तक कराएं फ्लोर टेस्ट









